गरमपानी (नैनीताल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से रविवार को पीएलबी रंजना पांडे ने मझेड़ा गांव में ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जेल में सजा काट रहे कैदियों के लिए छूट और समय से पूर्व रिहाई के अधिकार के लिए विस्तार से कानूनी प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को भी कानून की जानकारी दी। संवाद