फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक कार्यालय पर ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 10 Sep 2024 05:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। सोमवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों के तेवरों को देखते हुए कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर गेट बंद कर दिया गया। इस पर ग्रामीण कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने समिति का ज्ञापन विधायक को व्हाट्सएप पर भेजा। विधायक के देहरादून होने पर उन्होंने फोन से ग्रामीणों की समस्या का शासन स्तर पर हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने बताया कि आगे की रणनीति के लिए 13 सितंबर को शाम छह बजे से एकता चौक पूछड़ी पर में समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। वहां समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार, उपपा नेता प्रभात ध्यानी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रुहेला, आइसा के सुमित, महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी, रेनू, ललित उप्रेती, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें