रामनगर। जस्सागांजा क्षेत्र में मौजूद खनन गेटों से निकलने वाले अनियंत्रित खनन वाहनों की समस्या को लेकर डीएफओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। यहां कोई निर्णय नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर वन विभाग व प्रशासन से खनन वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने आगामी खनन समिति की बैठक में इस विषय को रखने की बात की। इस पर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर धरना दिया। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि कालूसिद्ध खनन गेट से लगातार वाहनों की आवाजाही होती है। एक दिन में सैकड़ों वाहन आबादी से होते हुए निकलते हैं। कहा कि लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद