फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खनन वाहनों से हो रही दिक्कतों पर ग्रामीण मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। इमलीघाट गेट से ट्रैक्टर ट्रॉलियों से शांतिपुरी क्षेत्र में ग्रामीणों को हो रहीं दिक्कतों पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। डॉ. गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गौला नदी से खनन से 15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। करीब 600 ट्रैक्टर-ट्रालियां शांतिपुरी क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। इन वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल-धक्कड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आवागमन में परेशानी के साथ हादसे का खतरा रहता है। प्रभावित क्षेत्र ऊधम सिंह नगर में है, इसलिए खनन न्यास निधि से कोई सुविधा नहीं मिली है। डीएम ललित मोहन रयाल ने खनन व अन्य विभागों से समस्या हल को कहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश आर्य आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें