फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बदहाल सड़क को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
ओखलकांडा में मोटर मार्ग को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के अधौड़ा-छीड़ाखान-मीडार मोटर मार्ग की बदहाल के चलते आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने कहा कि बीते दिनों छीड़ाखान मोटर मार्ग की बदहाल होने के चलते सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पनेरू ने कहा कि हादसे के बाद भी मोटर मार्ग को सही कराने को लेकर लोनिवि अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। पनेरू ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि लोगों को गुमराह करते आ रहे हैं कि मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत करा दी है लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है। पनेरू ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते हो रहे हादसों में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। कहा कि जल्द सड़क नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कमल शर्मा, हरीश सिंह मेहरा, भोपाल सिंह, जमन सिंह, बिशन सिंह मेहरा, सुरेंद्र सिंह, माधवानंद पनेरू, भगवती पनेरू, आन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें