फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया सिंचाई विभाग विश्राम गृह में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास, कृषि, पशुपालन, श्रम, वन, लोक निर्माण, बाल विकास, आधार कार्ड, सहकारिता, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों ने भाग लिया। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, एसडीएम राहुल शाह एवं दायित्वधारी रेनू अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली कटौती, सिंचाई गूल, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पशुधन बीमा की समस्याएं रखीं। शिविर में दो विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने नाराजगी जताई। 6 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज गढ़कोटी, समाजसेवी भुवन पोखरिया, ज्योति चौसली, पूनम जांगी, गजेंद्र टम्टा, इशू बुधानी, मुकेश बेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें