भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के खनस्यूं तहसील में विवाह पंजीकरण और जमीन की रजिस्ट्री न होने से ग्रामीणों को धारी तहसील की दौड़ लगानी पड़ रही है। खनस्यूं के क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद खनस्यूं में तहसील तो खोली गई लेकिन एसडीएम का पद स्थायी नहीं होने से ग्रामीणों को विवाह का पंजीकरण और जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए धारी तहसील जाना पड़ रहा है। गोस्वामी ने कहा कि सरकार अगर एसडीएम की स्थायी नियुक्ति करा दे तो ग्रामीणों की समस्या हल हो जाएगी। साथ ही उन्होंने धारी एसडीएम से खनस्यूं तहसील में महीने में दो दिन विवाह पंजीकरण के लिए कैंप लगाने की मांग की है।