फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। पिछले एक माह से चोरगलिया क्षेत्र में अनियमित घोषित सायंकालीन विद्युत कटौती पर समाजसेवी भुवन पोखरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चोरगलिया मुख्य बाजार में विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सचिव व एमडी विद्युत के नाम ज्ञापन तैयार कर 350 लोगों के हस्ताक्षर करवाए गए। तय हुआ कि कटौती बंद नहीं हुई तो 23 दिसंबर को देहरादून कूच करेंगे। हस्ताक्षरयुक्त पत्र सचिव ऊर्जा व एमडी विद्युत को भेजा जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व बीडीसी अर्जुन बिष्ट, सुरेश राम टम्टा, खष्टी चौसली, नवीन वर्मा, गोपाल राम टम्टा, कैलाश पनेरू, अली शेर, सुलेमान, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें