फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आरओबी निर्माण में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

Tue, 06 Aug 2024 06:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। रामपुर से काठगोदाम तक फोरलेन निर्माण कार्य में तीन पानी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे ब्रिज की ऊंचाई (आरओबी पर आरिवाल ढलान) पूर्व के मानकों के अनुरूप न बनाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को धरना दिया। बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा। धरने की वजह से निर्माण कार्य बाधित हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि एनएच का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से तीनपानी के पास रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरओबी का निर्माण मानकों के विरुद्ध किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण इस तरह से किया जाए कि बरसात में पानी आने पर वे डूब क्षेत्र में आने से बचें लेकिन जो निर्माण हो रहा है उससे उनके लिए दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी। कहा कि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से अपने निजी फायदे के लिए पूर्व निर्धारित मानकों से इतर आरिवाल को कहीं अधिक ऊंचा बनाया जा रहा है। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, बलबीर रावत, हरीश चौरसी, मोहन रौतेला, कमलापति, महेश, उमेश, दयाकृष्ण, नारायण, रावत, डॉ. सुष्मिता पंत, बीआर पंत, चंद्रबल्लभ खोलिया के अलावा मंजू, तुलसी, नीमा, लीला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें