लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों दहशत में है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने कोतवाली में ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया लेकिन तय समय पर पुलिस अधिकारी नहीं मिले। ग्राम प्रधानों ने बताया शुक्रवार सुबह दस बजे का समय दिया गया था लेकिन निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि सभी अधिकारी छात्रसंघ चुनाव में व्यस्त हैं। इधर प्रधानों ने इसे जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि चोरी और आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस सक्रिय होने के बजाय टालमटोल कर रही है जिसका जवाब धरना प्रदर्शन कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों ने ग्राम प्रधान गीता बिष्ट, पूजा बिष्ट, रुक्मणि नेगी, राधा कैलाश भट्ट, निर्मला जग्गी पंवार, मुकेश दुमका, जीवंती बमेटा, मनीषा मलवाल, प्रदीप कुमार शामिल रहे।