फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा के मटेला में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान

Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मटेला में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। हालांकि जल संस्थान टैंकरों से पानी बांट रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली, बीडीसी सदस्य चंद्रा रुवाली और प्रधान लीला त्रिपाठी को पानी की समस्या से अवगत कराया था। सभी ने जल संस्थान के माध्यम से पेयजल समस्या टैंकर उपलब्ध कराए हैं, मगर समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। गांव के मोहन चंद्र रुवाली, नंदन मटियाली, विपिन रुवाली, आन सिंह मटियाली, रंजीत मटियाली ने भी पेयजल समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें