भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में रविवार को ग्राम प्रधान राधा कुल्याल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला ने कहा कि अन्य ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रेम सिंह कुल्याल, हेम चंद्र भट्ट, लक्ष्मण सिंह कुल्याल, कोमल, भागीरथी, कमल, तनुजा, माही कुल्याल आदि मौजूद रहीं। संवाद