भीमताल के भाकर में पानी के टैंकर से पानी भरते ग्रामीण।
- फोटो : भीमताल के भाकर में पानी के टैंकर से पानी भरते ग्रामीण।
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक घुघरी और भाकर गांव में पानी नहीं आने से ग्रामीणों के हलक सूख रहे हैं। मजबूरन उन्हें टैंकरों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बताया कि गर्मी में पानी का संकट बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए टैंकरों और जलस्रोतों के आगे लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारियों को पानी की समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है। उन्होंने अधिकारियों से पानी की समस्या हल करने की मांग की है।