पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के रिखाकोट के स्याली तोक में सड़क के अभाव में किसानों को गौला नदी पार कर अपनी फसलों को सिर पर रखकर ले जाना पड़ रहा है। इस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से पुल निर्माण को जल्द स्वीकृत कराने की मांग की है। इस दौरान हरीश पलड़िया, इंदर सिंह, भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, महेश कुमार, हरेंद्र सिंह, पवन चंद्र, मोहन राम आदि रहे।