गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गैराड़ी में शनिवार को हुई बारिश से गांव के संतोष कुमार पुत्र चनीराम का मकान और गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। श्री कैंची धाम तहसील से ग्राम प्रहरी किशन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सभी सदस्य सदस्यों को दूसरे घर में शिफ्ट किया। पटवारी कमल जोशी ने बताया कि रविवार को क्षतिग्रस्त मकान का मुआयना किया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज मुआवजे देने की कार्यवाही की जाएगी।