पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्ला ओखलकांडा में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान सुमन बर्गली की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना का धरातल पर लाभ नहीं मिलने और निर्माण कार्यों के अधूरे होने के साथ गुणवत्ता में अनियमितता पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान सुमन बर्गली ने कहा कि जल संस्थान की ओर से जेजेएम योजना का काम गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में ग्राम पंचायत मद से काटी गई रोड के मंडी समिति से भुगतान होने पर ग्रामीणों ने एक ही रोड को दो जगह से नापने पर भी आपत्ति जाहिर की। बैठक में वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन समेत मनरेगा आदि योजनाओं पर भी चर्चा की गई।