रामगढ़ में क्षेत्र पंचायत बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधानों 15वें वित्त आयोग में कटौती पर नाराजगी जताई। कहा कि इसके चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होंगे। ग्राम प्रधानों ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और जलजीवन मिशन योजना के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
रामगढ़ विकासखंड के सभागार में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दियोलिया और गहना के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि वित्त आयोग की ओर से की गई कटौती से ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने अधिकारियों से सरकार और शासन से उक्त समस्या को हल कराने की मांग की।
ग्राम प्रधानों ने कहा कि आपदा के बाद से रामगढ़ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की सुध नहीं ली गई। इसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। कहा कि दुर्घटनाओं की समस्या का खतरा बना होने की समस्या से अवगत कराया।
साथ ही जल जीवन मिशन योजना से ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन देने और विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति कराने को कहा। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ हर एक ग्रामीण को देने के लिए कहा जिससे ग्रामीणों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख घनानंद, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्सन- 21बीटीएल05पी