रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटे रामनगर के वन ग्राम सुंदरखाल के पास बाघ के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में बाघ सड़क से गुजर रही गाय पर हमला करता दिखाई दे रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया कि गाय किसकी है, यह पता नहीं चल सका है। घटनास्थल के आसपास वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दिया है। लोगों से रात के समय पैदल नहीं जाने की अपील की है।