फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामगढ़ में कुलपति ने किया लेखक गृह का उद्घाटन

Tue, 14 Jul 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नवनिर्मित अमृतलाल नागर स्मृति लेखक गृह का उद्घाटन सोमवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया। महादेवी वर्मा सृजनपीठ परिसर में लेखक गृह का निर्माण होने से लेखक अपना लेखन कार्य कर सकेंगे। प्रो. रावत ने कहा कि 90 वर्ष पूर्व हिंदी की कवयित्री महादेवी वर्मा जिस सृजनात्मक एकांत की तलाश में सुदूर इलाहाबाद से रामगढ़ आई थी, लेखक यहां ठहरकर उसी रचनात्मक एकांत का अनुभव कर सकेंगे। इस दौरान महादेवी वर्मा सृजनपीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चंद्रकला रावत, पीठ समन्वयक मोहन सिंह रावत, सहायक अभियंता संजय पंत, नंदकिशोर जोशी, राजन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह कुंवर, ललित नेगी, भुवन चंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह नेगी, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें