नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी विभोर भट्ट का ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पेंचक सिलाट के लिए चयन हुआ है। अंतर महाविद्यालय रुद्रपुर में सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में 28 फरवरी को प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अपने भार वर्ग अंडर 60 किलोग्राम में स्थान सुनिश्चित किया। मार्च में आयोजित ऑल इंडिया पेंचक सिलाट एमडीयू रोहतक में होनी है। विभोर का चयन होने पर क्लब संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार आदि ने बधाई दी।
-