नैनीताल। खेल मैदान मल्लीताल में आयोजित स्व. पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वि-विहान ने गैलेक्सी ब्लू डायमंड को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। ब्लू डायमंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में वि-विहान की टीम 19वें ओवर में मुकाबला जीत लिया।