नैनीताल में अंडा मार्केट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय
नैनीताल। खंडहर बन चुके पशु चिकित्सालय के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। भवन के जीर्णोद्धार के लिए 90 लाख 32 हजार रुपये स्वीकृत हो गए हैं। कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से जीर्णोद्धार का कार्य किया जाना है।
1991 में नैनीताल के मल्लीताल स्थित अंडा मार्केट के समीप पशु चिकित्सालय का निर्माण किया गया। वर्तमान में पशु चिकित्सक डॉ. हेमा राठौर सेवा दे रही हैं। बीते कुछ वर्षों में भवन जर्जर हो गया है जो कभी भी धराशायी हो सकता है। लंबे समय से भवन की जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी। पशु चिकित्सक डाॅ.हेमा राठौर का कहना है कि भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार होना है। इसके लिए 90.32 लाख रुपया स्वीकृत हो गए हैं। लगभग चार हजार वर्गफीट के क्षेत्र में चिकित्सक कक्ष, कार्यालय, दवा कक्ष, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष आदि बनाए जाने हैं।