फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फड़ कारोबारियों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उच्च न्यायालय के निर्देश पर नैनीताल में वेंडिंग जोन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसी क्रम में फड़ कारोबारियों के सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है जिसमें अब तक करीब 75 कारोबारियों का सत्यापन किया जा चुका है। यह सत्यापन दुकान आवंटन से पहले फड़ कारोबारियों की मांग पर किया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, भरत प्रकाश और हिमांशु चंद्रा को इस कार्य में लगाया गया है। इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। सत्यापन में आधार कार्ड, पूर्व में पालिका से जारी प्रपत्र और न्यायालय आदेश जैसे दस्तावेज देखे जा रहे हैं। इसका उद्देश्य एक परिवार में एक से अधिक दुकान न हो और कारोबारी की निर्भरता इसी व्यवसाय पर हो आदि मानकों की जांच करना है। लकड़ी टाल में लगभग 4.7 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक, तीन मंजिला वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसमें 121 से 123 स्थानीय फड़ कारोबारियों को जगह मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें