नैनीताल। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। इस दौरान वेंडर्स को ऋण के अगले चरणों के लिए प्रेरित किया और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की अपील की। सीएमएम सीमा पांडेय ने बताया कि योजना के तहत वेंडर्स को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। नियमित किस्त चुकाने वाले को पहले दस, फिर 20 व फिर 50 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। यहां चंदन भंडारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर, विजय कुमार, केशरी राम, कमला, लीला, जमीर अहमद आदि रहे।