नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के चलते लोग वाहन सड़क किनारे पार्क करने के लिए मजबूर हैं। सड़क पर पार्क वाहनों से जाम लगने की समस्या होती है। लंबे समय से लोग तल्लीताल धर्मशाला से जेल गेट तक वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे सप्ताहांत के दौरान कई बार जाम लग रहा है। आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसओ मनोज नयाल ने कहा कि सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों पर नजर रख चालानी कार्रवाई की जाएगी।