फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने पर लगा घंटों जाम

Wed, 28 May 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में मंगलवार की सुबह से शाम तक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सि दौरान जाम की समस्या भी बनी रही। वहीं भीमताल में मंगलवार की शाम तिकोनिया से डांठ और तल्लीताल में ठंडी सड़क पर बोट स्टैंनों के पास जाम लगा रहा। बोट संचालकों ने सैलानियों के वाहनों को सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़ा करवा दिया। इससे दो घंटे तक जाम की समस्या बनी रहे। लोगों ने कहा कि पुलिस की ओर से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं जून स्टेट मार्ग पर वाहन खड़े करने पर सभासद दीपक कुमार ने नाराजगी जाहिर की है। सभासद ने कहा कि वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने से जूनस्टेट को जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें