फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: दीपावली तक शहर में वाहनों की एंट्री पर रोक, रूट प्लान जारी; 8 स्थानों पर रहेगी गाड़ियों की पार्किंग

Wed, 04 Nov 2026 12:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

दिवाली पर हल्द्वानी में जाम से बचाव के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शुक्रवार से रविवार तक मालवाहक वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर हल्द्वानी शहर के अंदर जाम के हालात पैदा न हों, इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को ही रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आगामी शुक्रवार से रविवार तक किसी भी तरह के मालवाहक वाहन को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। अति आवश्यक आपूर्ति वाले वाहनों को भी डायवर्ट रूट का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों समेत अन्य स्थानों पर भारी पुलिस बल, यातायात कर्मी और सीपीयू समेत नए रिक्रूट भी तैनात रहेंगे।

बसों के लिए

  • रामपुर और बरेली रोड से आने वाली गाड़ियां तीनपानी गौलापार तिराहा से गौला बाईपास होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी। जाम की स्थिति में टीपी नगर या होंडा शोरूम से वापस कर दिया जाएगा। वहीं कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें ऊंचापुल चौराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से रोडवेज स्टेशन भेजी जाएंगी। जाम की स्थिति में उन्हें लालडांठ तिराहे से ही लौटाया जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें तिकोनिया से होते हुए होते हुए भेजी जाएंगी। वहीं अन्य बसें कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की चौराहा होते हुए ऊंचापुल जाएंगी। वहीं शहर से दिल्ली व अन्य स्थानों को जाने वाली अपने निर्धारित स्थल से ही सवारियों को चढ़ाना उतारना करेंगे। शहर के अंदर कोई बस नहीं पहुंचेगी।

 

 

छोटे वाहनों के लिए

  • बरेली और रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार होते हुए भेजे जाएंगे। छोटे वाहनों को एफटीआई मार्ग होते हुए मुखानी चौराहे से भेजा जाएगा। इसके साथ ही कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहन ऊंचापुल से हाईडिल तिराहा होते हुए भेजे जाएंगे। बाकी छोटे वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • काठगोदाम से शहर में आने वाले छोटे वाहन महारानी होटल तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी होते हुए जाएंगे। वहीं नैनीताल बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

यहां एंट्री पर पाबंदी

  • मंगल पडाव, सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा व ताज चौराहा से बाजार क्षेत्र के अंदर सभी तरह के छोटे-बड़े, दो पहिया वाहनों की एंट्री बिल्कुल बंद रहेगी।

 

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था

  • मिनी स्टेडियम रोड के बायीं तरफ, रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, पर्वतीय उत्थान मंच, लक्ष्मी शिशु मंन्दिर, एचएन इंटर कॉलेज मैदान, सरस बाजार, सिन्धी स्वीट्स के पास मैजिक स्टेंड की पार्किंग में वाहनों की पार्किंग रहेगी।

यहां से संचालित होंगे ऑटो व मैजिक वाहन

  • जेल रोड तिराहा, बर्फ वाली गली, एचएन इंटर कॉलेज रामपुर रोड, लक्ष्मी शिशु मंदिर से आगे रोड के बायीं तरफ से ऑटो रिक्शा, मैजिक, ई-रिक्शा, विक्रम व अन्य छोटे सवारी वाहनों का संचालन होगा।
    विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें