गौलापार। नंधौर नदी के सभी छह उपखनिज निकासी गेट को बंद कर वाहन स्वामियों ने चोरगलिया के काठबांस में बैठक की। बैठक में डंपर स्वामियों ने कहा कि नंधौर खनन वाहन समिति ने कच्चे माल का भाड़ा और वजन नहीं बढ़ने के कारण निकासी गेटों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। खनन कार्य में लगे वाहनों को उचित भाड़ा नहीं मिलने के कारण वाहन स्वामी को खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है। वाहन स्वामियों ने निर्णय लिया कि जब तक उचित भाड़ा नहीं मिलेगा तब तक नंधौर के निकासी गेंटों से रेता-बजरी की निकासी बंद रहेगी।