रामनगर में क्रिकेट प्रतियोगिता ट्रॉफी के साथ विजयी टीम व आयोजकर्ता।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। शाखा देवी मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बृहस्पतिवार को वीर इलेवन हरियाणा और हैरी क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। वीर इलेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 186 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी हैरी क्लब 141 रन पर सिमट गई। सुनील डागर मैन ऑफ द मैच और पंकज मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। मुख्य अतिथि बीजेपी नेता जगमोहन बिष्ट रहे। यहां जसवंत प्रधान, नदीम अख्तर, करन बिष्ट, रंजीत बिष्ट, प्रियंका नेगी, मोना बिष्ट, आसिफ आदि रहे।