गौलापार। विकसित भारत की दिशा में चलाए जा रहे वीबीजीरामजी जनजागरण अभियान के अंतर्गत गौलापार मंडल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में योजना के फायदे गिनाए गए। मुख्य वक्ता सांसद अजय भट्ट ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण भारत को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि स्थायी रोजगार एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि वीबीजीरामजी मिशन किसान, श्रमिक और युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा।