फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिवाली के महीने में मिल सकती है वंद भारत

Mon, 02 Oct 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिवाली वाले महीने नवंबर में वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इस आधुनिक ट्रेन के काठगोदाम से दिल्ली रूट पर संचालित होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

डीआरएम रेखा यादव ने बताया कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नई ट्रेन वंदे भारत संचालित की जा सकती है। इसमें काठगोदाम की क्षतिग्रस्त शंटिंग लाइन बाधा नहीं बनेगी। वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के मुताबिक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में ओवरहेड उपकरण की व्यवस्था की गई है। बताया कि अनुमान है कि वंदे भारत ट्रेन संचालन की सूचनाओं के अगले चरण में इज्जतनगर रेलवे मंडल को ट्रेन मिल सकती है। ट्रेन के संबंध में प्राप्त निर्देश के अनुसार चयनित स्टेशन से ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

रेल मदद से घटाया रिस्पांस टाइम
डीआरएम रेखा यादव ने बताया कि इज्जतनगर मंडल ने रेल मदद एप में रिस्पांस टाइम कम किया है। अगस्त में 70 रेलवे मंडलों में शिकायत समाधान में इज्जतनगर मंडल पहला स्थान हासिल किया है। बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं सभी स्टेशनों पर शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें