फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसटीएच में डॉक्टरों का लैपटॉप सहित कीमती सामान चोरी

Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरों ने बृहस्पतिवार रात सुशीला तिवारी अस्पताल के इमरजेंसी और थर्ड फ्लोर में मेडिसिन विभाग से डॉक्टरों का लैपटॉप सहित कई कीमती सामान चुरा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैंद हो गई। जिसमें चोर एप्रेन पहनकर सामान लेकर जाता दिखाई दिया है। डॉक्टरों ने मेडिकल चौकी और कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर राहुल बिष्ट, डॉ. दीक्षा, डॉ. रंजीत और डॉ. याविनी ने तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार को वह रात्रि ड्यूटी पर थे। उनका लैपटॉप सहित कीमती सामान डॉक्टर कक्ष में रखा हुआ था। डॉ. राहुल ने बताया कि सीसीटीवी में देखने के बाद पता चला कि रात करीब 9 से 10 बजे के बीच चोर पहले इमरजेंसी में डाॅक्टर कक्ष से डॉ. याविनी का सामान ले गया। फिर रात मेडिसिन विभाग के वार्ड बी फर्स्ट फ्लोर से डॉ. दीक्षा और डॉ. रंजीत का सामान ले गया। थर्ड फ्लोर में मेडिसिन विभाग के वार्ड डी में उनका टैबलेट भी चोर लेकर भाग गया है। इधर प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

ये सामान हुआ चोरी - तहरीर के अनुसार डॉक्टरों का लैपटॉप, टैबलेट, बैग, आईपैड, आई फोन, घड़ी समेत पर्स जिसमें पैन, आईकार्ड, वोटर कार्ड के अलावा पावर बैंक, थिसिस, कपड़े आदि सामान चुरा ले गया।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है अस्पताल से चोरी
मेडिकल कालेज से लेकर मेडिकल कैंपस और सुशीला तिवारी अस्पताल में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसमें बाहर ही नहीं अंदर के कुछ व्यक्ति भी मिले हो सकते हैं। बगैर जानकारी के चोर इस तरह डॉक्टरों के कक्ष से चोरी नहीं कर सकता। अस्पताल के हर वार्ड में सुरक्षा गार्ड रखे गए हैं। बारी बारी से सभी की डयूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी के अनुसार चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उमेश मलिक, कोतवाल, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें