फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वाल्मीकि सभा के चुनाव आज, अध्यक्ष और सचिव पद सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वाल्मीकि सभा के चुनाव रविवार को होंगे जिसमें अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए दावेदार मैदान में हैं। मतदान और विजेताओं की घोषणा रविवार को ही होगी। चुनाव अधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में तैयारियां पूरी की गई हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। नामांकन मार्च के अंतिम सप्ताह में हुआ था जिसके बाद दावेदारों को चुनाव चिह्न बांटे गए। अध्यक्ष पद पर गिरीश और मनोज पवार दावेदार हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित सहदेव, अजय जोहरी, राजेश और संजय सौदा मैदान में हैं। सचिव पद पर दिनेश कटियार, राहुल पुजारी और उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया, रवि कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप सहदेव ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे मतदान होगा और इसके बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रदेश सचिव कमल कटियार के नेतृत्व में हो रहे चुनाव में सुधीर, संजय भगत, अनिल कटियार, प्रशांत, दिनेश रत्नाकर, जगदीश, रोहित कैसले, सुनील आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें