नैनीताल। वाल्मीकि सभा की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए महेश कुमार को चुनाव अधिकारी चुना गया। प्रदीप कुमार सहदेव सहायक चुनाव अधिकारी होंगे। चुनाव अधिकारी महेश कुमार ने चुनावी टीम बनाने और जल्द चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने की बात कही। कार्यवाहक महासचिव दिनेश कटियार ने बताया कि निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो चुका है। यहा गिरीश भैया, रोहित कैसले, ओम प्रकाश, मनोज पवार, अनिल कटियार, दिनेश, कमल सिलेलान आदि रहे।