भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक वाहन के खराब होने से बोहराकून में जाम लग गया। वाहन खराब होने और एक कार के ओवरटेक करने से हल्द्वानी, भीमताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, भवाली, धानाचूली क्षेत्रों की ओर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे सचिन दुर्गापाल ने बताया कि जाम के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। बाद में वाहन को किनारे लगाकर यातायात सुचारु हुआ तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।