फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अब ब्रेकडाउन बसों की जानकारी तत्काल देनी होगी

Wed, 17 May 2023 06:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
-रास्ते में रुकी या पुलिस कस्टडी में बसों का ब्योरा मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। परिवहन निगम की ब्रेकडाउन होने वाली बसों की जानकारी चालक और परिचालक अब तुरंत स्टेशन प्रभारी और समयपाल को उपलब्ध कराएंगे। निगम मुख्यालय से कहा गया है कि अभी तक समय पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के जीएम (संचालन/तकनीकी) दीपक जैन ने सभी परिमंडल के आरएम और एआरएम को आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि डिपो की नियमित और अनुबंधित बसें कभी तकनीकी या अन्य कारणों से रास्ते में खड़ी हो जातीं हैं। कभी-कभी बसें पुलिस की कस्टडी में चली जातीं हैं। लेकिन चालक और परिचालक इसकी जानकारी डिपो और मंडल स्तर पर सही तरह से उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। जिस कारण सेवा से बाहर इन बसों का विवरण सही तरह से नहीं बन रहा है। अब ऐसी कोई भी स्थिति आने पर चालक और परिचालक संबंधित स्टेशन प्रभारी और समयपाल को वाहन की संख्या, बस खड़े होने का समय और कारण उपलब्ध कराएंगे। आदेश में कहा गया कि ब्रेकडाउन बसों के विवरण के लिए अलग से रजिस्टर बनाया जाएगा। साथ ही इस रजिस्टर का नियमित निरीक्षण किया जाए, जिससे पता रहे कि संबंधित डिपो की कितनी बसें ब्रेकडाउन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें