हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ का उत्तरायणी कौतिक महोत्सव आठ जनवरी से शुरू होगा। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष दिनेश पांडे की अगुवाई में हुई सभा में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि आठ से 14 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। शहर के सभी विद्यालयों की भागीदारी कौतिक में करने का निर्णय लिया गया। मंच पर हर दिन अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम कराने के लिए कमेटी भी बनाई जाएगी। सभा में कीर्ति पाठक, पूर्व प्रधान इंदर सिंह विष्ट, रुकमणी नेगी, कैलाश दुम्का, देवेश गुणवंत, उमेश कबडवाल, दया बमेटा, भोला कफल्टिया, रवि राणा, भुवन पवार, हेम दुम्का, भास्कर भट्ट, कमलेश चंदोला, ललित ढौंडियाल, मुकेश दुम्का आदि मौजूद थे।