फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 23वीं माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Mon, 05 Oct 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 23वीं माउंटेन बाइक नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की साइक्लिंग टीम ने तीन स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगता एक से चार अक्तूबर तक ओडिशा के महेंद्रगिरि में आयोजित हुई थी। उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव देवेश पांडेय ने बताया कि यूथ बॉयज वर्ग में बागेश्वर के अनुनय जोशी ने क्रॉस कंट्री टाइम ट्रायल और क्रॉस कंट्री ओलंपिक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-23 महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री ओलंपिक स्पर्धा में पिथौरागढ़ की अवनी दरियाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन मुकाबलों में 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, संयुक्त सचिव विजय पाठक, कोच मनीष वर्मा और प्रशांत भट्ट ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें