नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तीन दिन से लगातार गर्मी के साथ उमस बनी हुई है। सोमवार दोपहर में लोग गर्मी से बेहाल रहे। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने नैनीताल समेत अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।