फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट : मुख्य न्यायाधीश आज होंगे सेवानिवृत्त

Fri, 09 Jan 2026 10:00 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नरेन्दर जी गुहानाथन के आज सेवानिवृत्त होने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश को विदाई देते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नरेन्दर जी गुहानाथन आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और सभी अधिवक्ताओं की ओर से मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर को पुष्पगुच्छों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से उनके बेहतर कामकाज के लिए उनको सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए बधाई दी है। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस ने सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद अदा किया और कहा कि उत्तराखंड से उनको बेहद ही लगाव रहा है और सभी के सहयोग के लिए वकीलों का धन्यवाद किया। चीफ जस्टिस ने कहा कि वो लगातार ही उत्तराखंड और नैनीताल आते रहेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें