फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर पहुंचे उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष असवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पूर्व सैनिक लीग के उत्तराखंड के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेनि) एमएल असवाल बुधवार को रामनगर पहुचें। पूर्व सैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को रामनगर के लखनपुर स्थिति सैनिक विश्राम गृह में आयोजित बैठक में जनरल असवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के सभी पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की सभी समस्याओं के लिए गांव स्तर से लेकर राज्य स्तर तक उचित व त्वरित कार्यवाही की जा रही है। कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि) बीएस रौतेला एस कार्की, नवीन पोखरियाल, मोहन सिंह मनराल, हरगोविंद सिंह मासीवाल, भुवन डंगवाल, बहादुर सिंह भंडारी, पूरन सिंह बिष्ट, खिलानंद चिलकोटी, भारत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें