रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने यूटीईटी प्रथम और द्वितीय परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी है। 26 सितंबर को दो पालियों में यूटीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि यूटीईटी-प्रथम व द्वितीय की परीक्षा 26 सितंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक होगी। बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र में त्रुटिसुधार के लिए 13 से 18 अगस्त तक संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। संवाद