फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नगर में 500 से अधिक होटल, 14 फीसदी दे रहे यूजर चार्ज

Sat, 11 Mar 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल शीघ्र ही नगर के सभी व्यावसायिक संस्थानों पर यूजर चार्ज लगाने जा रही है। गजट नोटिफिकेशन आने के बाद यूजर चार्जेस को नगर के होटल, गेस्ट हाउस आदि पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में लगभग 500 होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे हैं लेकिन सभी पालिका को कूड़ा उठान का शुल्क नहीं देते हैं। पालिका के मुताबिक वर्तमान में केवल 70 होटल व अन्य से यूजर चार्जेस लिया जा रहा है जो कुल संख्या का 14 फीसदी है। बताया जाता है कि कूड़ा उठान वाले वाहनों की पहुंच के क्रम में यूजर चार्ज लिया जा रहा है। शेष से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। पालिका की ओर से बीती बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया जिसे नियमों के क्रम में गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया है। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल का कहना है कि प्रदेश की अधिकतर पालिकाओं में यूजर चार्ज की व्यवस्था है। नगर में भी गजट नोटिफिकेशन के बाद इसे प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें