फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह से नैनीझील से निकाली जाएंगी निष्प्रयोज्य मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल।.पंतनगर विवि की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के तहत छह मार्च से नैनीझील के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए निष्प्रयोज्य मछलियों को झील से निकाला जाएगा। बीते वर्ष बरसात के दौरान यहां मांगुर मछली देखी गई थी। निजी स्वभाव के तहत वह अन्य मछलियों को खा जाती है। बिगहेड, गंबूसिया आदि मछलियां भी झील के लिए ठीक नहीं है। समय-समय पर पंतनगर विवि की ओर से इन्हें निकालने के लिए अभियान चलाया जाता है। पंतनगर विवि के मत्स्य विशेषज्ञ डाॅ.आशुतोष मिश्रा ने बताया कि छह मार्च से झील के लिए घातक मांगुर, बिग हैड, बड़ी हो चुकी कामन कार्प आदि मछलियों को निकाला जाएगा। ग्लोबल एक्वा के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिंह कोरंगा ने बताया कि इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें