नैनीताल। शासन के निर्देश और स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के बावजूद बीते एक वर्ष से शहर में प्रस्तावित दो अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवन नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ के निर्देश पर मातहत कर्मचारियों ने इस संबंध में नगर पालिका से अनुरोध किया। पूर्व में सूखाताल स्थित पालिका के विद्यालय भवन में इसकी पहल हुई लेकिन विद्यालय प्रबंधन के विरोध के चलते मामला लटक गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भवन उपलब्ध कराने की मांग की गई ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल का कहना है कि वह भी इसके लिए प्रयासरत हैं।