फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध निर्माण हटाने के दौरान हंगामा, जेसीबी का शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त करने गई पुलिस और प्रशासन की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लाइन नंबर-आठ में कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। महिलाएं जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। इस दौरान पत्थर लगने से जेसीबी का शीशा टूूट गया। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। इस बीच लोगों ने नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठाए। बाद में अतिक्त्रस्मणकारी के खुद तीन दिन में अतिक्त्रस्मण हटाने की बात कहने के बाद टीम लौटी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर निगम को दोनों अतिक्त्रस्मणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आजाद नगर लाइन नंबर आठ हाजी यूनुस और लाइन नंबर 12 में सलीम नजूल भूमि पर व्यावसायिक निर्माण कर रहे हैं। इसमें जमीन खोदकर बेसमेंट भी बनाया जा रहा है। सूचना मिलने पर सोमवार शाम साढ़े चार बजे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे टीम के साथ निरीक्षण को पहुंच गए। टीम को देखते ही भारी संख्या में लोग जुटने लगे। पार्षद गुफरान समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। अधिकारियों ने टीम को निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद जैसे ही वाहन से जाने लगे तो उसके आसपास काफी लोग एकत्र भी हो गए। इसके बाद लाइन नंबर आठ के निर्माण को ध्वस्त करने के लिए जेसीबी पहुंची तो उसके आगे महिलाएं खड़ी हो गईं। सिटी मजिस्ट्रेट के सामने भी लोग हाथ जोड़कर खड़े हो गए और कार्रवाई न करने अनुरोध करने लगे। इसी दौरान पत्थर लगने से एक जेसीबी का शीशा टूट गया। लोगों ने कार्रवाई के विरोध के दौरान नगर निगम की भूमिका को लेकर सवाल उठाए और कई आरोप भी लगाए। इसके साथ ही लोगों का कहना था कि अन्य जगह अतिक्त्रस्मण है, उस पर सरकारी विभाग कार्रवाई नहीं करते हैं। इस दौरान जमा लोगों और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने लाठी फटकारी और हंगामा करने वाले एक व्यक्ति को जबरन हटाया। बाद में टीम ने निर्माण स्थल की थोड़ी से झाप और एक पिलर तोड़ दिया।
अतिक्त्रस्मण हटाने का लिखित में दिया पत्र
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि लाइन नंबर-आठ निवासी अतिक्त्रस्मणकारी ने स्वयं अतिक्त्रस्मण हटाने का पत्र दिया है। इसके बाद टीम लौट आयी। दोनों अतिक्त्रस्मण नजूल भूमि पर हुए हैं, ऐसे में नगर निगम को मामले में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

संलिप्ता पाये जाने पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर अधिकारियों को स्पष्टीकरण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सरकारी भूमि पर कब्जे और बेसमेंट से निकले खनिज की चोरी कर अवैध रूप से निर्माण कर रहे भवन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिये। खान विभाग को भी मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। टीम में एसडीएम मनीष कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
चल रही है फ्री होल्ड की प्रकिया रू गुफरान
हल्द्वानी। पार्षद मोहम्मद गुफरान का कहना है कि लाइन नंबर एक से 16 तक नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के लिए कई फाइलें दी गई हैं, पर उस पर तेजी से कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर से मिले थे। अगर फ्री होल्ड हो जाए तो अतिक्त्रस्मण की समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने प्रकरण में नगर निगम और प्राधिकरण की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि बस अड्डे के पास एक निर्माण कार्य को रोका गया था, बाद में सील कैसे खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें