रामनगर (नैनीताल)। चार दिसंबर को आयोजित द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के चारों सेट की उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वे परिषद से निर्धारित प्रपत्र पर अपना प्रत्यावेदन या आपत्ति 21 दिसंबर तक पंजीकृत डाक से पुष्ट प्रमाणों सहित कार्यालय भेज सकता है।