फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुशीला तिवारी और मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी यूपीआई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल, कैंसर इंस्टीटयूट और राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन भुगतान के लिए यूपीआई सुविधा शुरू होने जा रही है। अहमदाबाद में इसके लिए टेस्टिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन सुविधा के लिए पीएनबी से करार हो गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बिलिंग की दिशा में कदम उठाते हुए हॉस्पिटल इनफॉरमेशन सिस्टम की ओर से मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑनलाइन पेमेंट सुविधा दी जाएगी। एचआईएस प्रभारी सीएस गुरुरानी ने बताया कि प्रत्येक पेमेंट कलेक्शन सेंटर में जांच और अन्य वितीय बिलों का भुगतान ऑनलाइन हो सकेगा।
जल्द मिलने वाली 15 डिवाइस एसटीएच, कैंसर इंस्टीटयूट, टीबी चेस्ट विभाग में पेमेंट कलेक्शन सेंटर में लगाई जाएंगी। इसी माह ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि कैशलैस सुविधा शुरू होने से समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें