नैनीताल। नैनीताल एक बार फिर साहित्य, कला और संस्कृति के अनूठे संगम का गवाह बनने जा रहा है। नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण जल्द यहां आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पहाड़ों की कहानियों और वैश्विक साहित्य को एक मंच पर लाना है। आयोजकों के अनुसार उत्सव में देश-विदेश के प्रख्यात लेखक, कवि, पत्रकार और कलाकार शिरकत करेंगे। उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा, संगीत और स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन भी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। लेखनी फाउंडेशन के चेयरपर्सन अमिताभ सिंह बघेल ने बताया फेस्टिवल के लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गई है।