सितारगंज में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने यूपी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर निवासी महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी के लिए मना कर दिया।
वहीं, पूछताछ में आरोपी न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी विशाल कुमार (26) ने बताया कि करीब एक साल पहले वह शक्तिफार्म के बरुवाबाग में काम करता था। इसी दौरान उसकी महिला से मुलाकात हुई। आरोपी ने दोनों के बीच पहले से परिचय और आपसी संबंध होने की बात भी स्वीकार की। साथ ही, दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत और बाद में विवाद होने की बात भी बताई।
सीओ डीआर वर्मा बताया कि महिला के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।